Aaj Ka Rashifal November 25, 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और अनुभव लेकर आया है। चंद्रमा का गोचर कई लोगों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों को आज भाग्य का विशेष साथ मिलेगा, वहीं कुछ को निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी होगी। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों का भरोसा और समर्थन मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में तालमेल और समझदारी की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आज भी जरूरी रहेगा। वहीं छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल साबित हो सकता है। व्यापार बढ़ाने और रुका धन प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है? आइए जानें आपकी राशि के अनुसार आज का पूरा राशिफल और कैसा बीतेगा आपका दिन…
आइए पढ़ते हैं 25 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
आज चंद्रमा का गोचर आपके दशम भाव में होने से करियर के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में आपको आज सकारात्मक स्थिति का लाभ मिलेगा। आप आज दिल की बात सुनेंगे और वही करना पसंद करेंगे। अपनी चतुराई से आप आज काम निकलवाने में सफल रहेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। बिज़नेस में भाग्य कमाई के अच्छे मौके दिलाएगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफ़ेद
वृषभ (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर होने से अल्प परिश्रम से भी सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में अच्छी कमाई से मन उत्साहित रहेगा। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन के साथ कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज सामाजिक संपर्क और संबंध का फायदा मिलेगा। धार्मिक विषयों और कार्यों में रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे और उपहार भी मिल सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। किसी काम की चिंता रहेगी, लेकिन धैर्य से काम लेने पर वह आसानी से पूरा हो सकता है। परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से काम पूरा हो पाएगा। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ उपहारों का लेनदेन हो सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी
कर्क (Cancer)
आज सितारे बताते हैं कि आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी और रुके हुए काम भी पूर्ण होंगे। हालांकि, परिवार में किसी बात को छुपाने से बचें, वरना आपस में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी को समय देना होगा नहीं तो उनकी नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। माता की सेहत नरम चल रही है तो उनका ध्यान रखें, परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
सिंह (Leo)
आज मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने काम पर फोकस करना चाहिए, विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन खर्चीला होने से बजट का ध्यान रखना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने से पहले पूरी तसल्ली कर लें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से बातचीत में व्यवहारिक रहना चाहिए नहीं तो रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज रोमांटिक बीतेगा। कारोबार और व्यापार में आज आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका फंसा हुआ धन भी आज मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। अकाउंट और प्रबंधन के काम में आज आपको फायदा हो सकता है। मनी एक्सचेंज का काम करने वालों के लिए भी आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। जोखिम वाले क्षेत्र में आज पैसा लगाने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला
तुला (Libra)
तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन विचलित और अशांत हो सकता है। वैसे आज कार्य व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सम्मान मिल सकता है। किसी दोस्त के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन आज रोमांटिक रहेगा, प्रेमी के साथ आज घूमने या डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप आज अपनी कार्यकुशलता और आत्मविश्वास से करियर में उन्नति पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा नहीं तो आपस में मतभेद और कहासुनी हो सकती है। बिज़नेस में आज आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज संयम से काम लें नहीं तो बात बनने की बजाय बिगड़ जाने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: बैंगनी
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं, आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आज दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में लापरवाही न करें, अन्यथा जिस कार्य से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, वह फंस सकता है। वैसे आज व्यापार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किए काम से आपको आज धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से चल रही नाराज़गी दूर हो सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
मकर (Capricorn)
आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और सही समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। आज दोपहर बाद आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम के समय धर्म और अध्यात्म की ओर आपकी आस्था बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। कमाई के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में आपको आज लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक क्षेत्र के काम में भाग लेने से आपका सम्मान बढ़ेगा। पिता के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में लाभ होगा और भाई-बहनों के सहयोग से आपका जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आज आपको यात्रा करनी है तो सावधानी से करें। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपको कारोबार में लाभ के नए मौके मिलेंगे, लेकिन आपको सही अवसरों को पहचानने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
मीन (Pisces)
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कारोबार और व्यापार में आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यतीत होगा। व्यापार के लिए आज कुछ छोटी और लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल
