Aaj Ka Rashifal November 21, 2025: प्रत्येक दिन अपने साथ नई संभावनाएं, नई चुनौतियाँ और नए अवसर लेकर आता है। हमारी दिनचर्या में ये ग्रह-नक्षत्र क्या भूमिका निभाने वाले हैं, इस जानने की उत्सुकता हम सब में बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र इन्हीं दिव्य संकेतों को समझकर हमें जीवन की राह पर मार्गदर्शन प्रदान करता है।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है, जो आपको यह जानने में मदद करेगा कि आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए ग्रहों की चाल क्या संदेश दे रही है। क्या आज आपके प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी, करियर में सफलता के योग बनेंगे, या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी?
आज का राशिफल आपको आपके व्यापार, नौकरी, शिक्षा, परिवार, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियाँ प्रदान करेगा। तो, अपने दिन की शुरुआत करने से पहले आइए जानते हैं कि आपके सितारे क्या कहते हैं और कौन सी दिशा आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
आइए पढ़ते हैं 21 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। चंद्रमा का अनुकूल गोचर आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद देने वाला है। परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा और लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की की मजबूत संभावनाएं बन रही हैं। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील चल रही थी तो आज उसके सफलतापूर्वक फाइनल होने की संभावना है। पड़ोसी से सहयोग मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा और साथ ही कोई अच्छी खबर भी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
वृषभ (Taurus)
आज का दिन अनुकूलता लेकर आया है। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। स्थान परिवर्तन की योजना यदि बनाई गई थी तो वह आज सफल हो सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का समय इसके लिए बहुत अच्छा है। भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा और कोई बड़ी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लिए ग्रहों का गोचर आज बेहद सकारात्मक संकेत दे रहा है। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और भाग्य के साथ से कम प्रयास में कार्य सिद्ध होंगे। अधूरे और रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों के मन में नई योजनाएं आएंगी जिनसे लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को कार्यालय में उनके काम की सराहना होगी। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की मदद से लाभ प्राप्त होगा। हालांकि माताजी से कुछ मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी को संयमित रखना आवश्यक है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: भूरा
कर्क (Cancer)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा। धार्मिक एवं शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नीला
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों का दिन आज व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं, फिर भी व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीदने का विचार कर सकते हैं। पिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और भाइयों की तरफ से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कन्या (Virgo)
आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। हर कार्य में संयम और सावधानी बरतना आवश्यक है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्च बजट गड़बड़ा सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, मानसिक विचलन के कारण पढ़ाई में बाधा आ सकती है। वाणी पर संयम रखना ज़रूरी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
तुला (Libra)
तुला राशि वाले आज पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। रुकी हुई डील के फाइनल होने के योग हैं और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले परिवार के सहयोग से सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लंबे समय से अटके काम भी आज पूरे हो सकते हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भूरा
वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने का योग है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और शाम के समय कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज व्यापार में थोड़ा जोखिम लेने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी प्रियजन की सहायता से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। नौकरी से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है और नौकरी बदलने के प्रयास सफल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी
मकर (Capricorn)
आज दांपत्य जीवन में मधुरता अनुभव करेंगे और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के कार्य सफल होंगे। संतान के भविष्य से जुड़े बड़े फैसले लेने का मन बनेगा। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है लेकिन अधिक व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफ़ेद
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन काम और कारोबार के लिहाज़ से अच्छा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वयं भी स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा और इससे कार्य में सफलता मिलेगी। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। तकनीकी ज्ञान से लाभ और विदेश से भी फायदा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
आज भाग्य का पूरा सहयोग पाएंगे। परिवार और अपनों की मदद से चिंताएँ दूर होंगी। व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे और कोई पुराना काम भी आज फायदा दिला सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो जाएगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा और परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद उठाया जा सकेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: बैंगनी
