Aaj Ka Rashifal November 17, 2025: आज सोमवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण खगोलीय परिवर्तनों के साथ शुरू हो रहा है। चंद्रमा आज कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है और चित्रा नक्षत्र से संचार कर रहा है। इस गोचर के दौरान तुला राशि में चंद्रमा और शुक्र की शुभ युति बनेगी, जिससे कलानिधि योग बनता है। इसी समय गुरु का चंद्रमा के साथ चतुर्थ-दशम संबंध भी स्थापित हो रहा है, जिसके कारण दिन मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक बनने जा रहा है। ऐसे में आज का राशिफल कई सकारात्मक अवसरों और कुछ सावधानियों के संकेत दे रहा है।
आइए पढ़ते हैं 17 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों को व्यवसायिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर अच्छे परिणाम देगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी से बचें, क्योंकि मामला बढ़ सकता है। शाम को मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे खर्च बढ़ेगा, पर आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन में सहयोग और समझ आज बेहतर दिखेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज शत्रुओं पर विजय का संकेत है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। घर के कुछ सामान की खरीदारी पर खर्च होगा। पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा कोई निर्णय भाई की सलाह से होगा। शाम के समय परिवार में विवाद की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, ताकि संबंधों में खटास न आए।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक दबाव और अनिश्चितता महसूस हो सकती है। आपकी बातें गलत समझी जा सकती हैं, इसलिए संवाद में सावधानी बरतें। पुराने मुद्दों को लेकर मन में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेते हुए रिश्तों में संतुलन बनाना आवश्यक होगा। यह समय आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक समझ को गहरा करने का है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफ़ेद
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन प्रेम और रिश्तों से भरपूर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रियजनों के साथ सार्थक संवाद होंगे। भावनाएं गहरी होंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बीते दिनों की नकारात्मक भावनाओं को पीछे छोड़ते हुए आपको अपने संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। यह दिन आपके लिए भावनात्मक उत्साह लेकर आएगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: भूरा
सिंह (Leo)
सिंह राशि वाले आज अपने आसपास के माहौल का आनंद उठाते दिखेंगे। स्वयं पर खर्च बढ़ेगा और आप मोबाइल या लैपटॉप जैसा कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। भाई-बहन के विवाह में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। चंद्रमा के आपकी राशि में होने से मानसिक स्पष्टता मिलेगी और दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद चंद्रमा तुला में प्रवेश करेंगे, जिससे धन संबंधी मामलों में सहजता आएगी। संवाद में थोड़ी उलझन संभव है, लेकिन आपकी व्यावहारिक सोच सब संभाल लेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
तुला (Libra)
आज ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा, क्योंकि दोपहर में चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। सुबह का समय थोड़ा शांत और आत्मचिंतन वाला रहेगा, क्योंकि कन्या चंद्रमा आपको भीतर की जरूरतों से जोड़ेंगे। दोपहर के बाद आपका आकर्षण, आत्मविश्वास और संतुलन बढ़ेगा। मीटिंग, बातचीत, प्रेम संबंध या समझौते सबके लिए समय अच्छा है। आपकी राशि में स्थित शुक्र आज आपकी पर्सनालिटी, आकर्षण और शांति को और बढ़ाएंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। मानसिक संघर्ष बढ़ सकता है, लेकिन अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर आप परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी। बाहरी विवादों से दूर रहें और विचारों को सकारात्मक दिशा दें। यह समय आत्मविकास का है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और संभावनाओं से भरपूर रहेगा। आध्यात्मिक समझ बढ़ेगी और परिवार व दोस्तों के साथ विचार-विमर्श रिश्तों को मजबूत करेगा। रचनात्मकता बढ़ेगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। चुनौतियाँ सरल होंगी और दिन आपको नई दिशा दिखाएगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपकी भूमिका अहम होगी। मित्र किसी विशेष विषय पर आपसे बातचीत कर सकते हैं। खर्च आय से अधिक हो सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा और यात्रा सफल होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों का दिन सुख और शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा और घरेलू रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और दांपत्य जीवन की अनबन दूर होगी। अटकी हुई संपत्ति की डील भी पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमें उन्नति हासिल करेंगे। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा और सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी और उनसे घनिष्टता बढ़ेगी। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गुलाबी
