Aaj Ka Rashifal November 14, 2025: आज शुक्रवार का दिन है, और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन अत्यंत शुभ संयोग लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर सूर्य की राशि सिंह में है, और वह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा, चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र के संचार से वसुमान योग का निर्माण हो रहा है। इन ग्रह स्थितियों के कारण आज कुछ राशि वालों को विशेष रूप से धन लाभ, मान-सम्मान और अटके कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि वालों को बड़ों से सहयोग मिलेगा, तो वहीं मिथुन राशि के जातकों की अटकी हुई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। यह जानने के लिए कि ग्रहों की यह स्थिति आपके लिए क्या शुभ-अशुभ परिणाम लेकर आ रही है, सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहाँ प्रस्तुत है।
आइए पढ़ते हैं 14 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:
मेष (Aries)
आपको अपने पिता और घर के बड़ों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों से आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी और आप जोखिम लेकर भी लाभ ले पाएंगे। उच्च सम्मानित लोगों से आपके संपर्क बनेंगे। व्यापार और व्यवसाय के विस्तार के लिए किया गया आपका प्रयास सफल होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे, जिससे मान-सम्मान और यश भी मिलेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
वृषभ (Taurus)
आज सितारे बताते हैं कि आपको परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके कामकाज में तेजी रहेगी और साझेदारी के काम में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो आज उससे राहत मिलेगी। आज आपको अपने पिता की सलाह से फायदा हो सकता है, इसलिए उनकी बातों पर ध्यान दें। शाम के समय आपको अपने प्रेमी और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ रहने वाला है। आप आज धर्म-कर्म के काम में रुचि लेंगे और आपके मन में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लंबे समय से अटकी कोई डील आज फाइनल हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान को कोई अच्छा काम करते देख मन में प्रसन्नता होगी। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मजबूत होंगे और आपको ससुराल के संबंधियों से मिलने का भी मौका मिल सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
कर्क (Cancer)
आपको आज कमाई के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी चतुराई और सूझबूझ से स्थितियों को बेहतर और अनुकूल बनाए रख सकते हैं, जिससे आपके जमा धन में वृद्धि होगी। किसी निवेश योजना में धन लगाकर आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको प्रेमी से आज उपहार मिल सकता है और उनके साथ सुखद समय बिताने का भी मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना चाहिए, किसी को दिया गया पैसा फंस सकता है। सेहत के मामले में भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है, पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफ़ेद
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अगर आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके मन में एक साथ कई विचार आकर आपको उलझा सकते हैं, इसलिए संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शत्रु आज शांत रहेंगे और आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज रिश्तों का अच्छा संयोग बनेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला
कन्या (Virgo)
आज सितारे बताते हैं कि आपको अपना मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। आज आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार को आपने पैसे दिए हैं तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। छात्रों को आज अपनी शिक्षा के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा। भाई-बहनों से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जीवनाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी करीबी संबंधी की वजह से मूड खराब हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
तुला (Libra)
चंद्रमा और शुक्र का गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारियों से आपका तालमेल और सामंजस्य भी बना रहेगा। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप वाहन, ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबार में आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से तुला राशि के जातक प्रसन्न होंगे। महिला संबंधियों और सहकर्मियों से आपको विशेष रूप से लाभ और सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी और कमाई से आपका मन आज आनंदित होगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio)
नौकरी से जुड़े लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा था तो उसमें भी आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आप आय-व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
धनु (Sagittarius)
आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। आज आप धर्म-कर्म के प्रति रुचि लेंगे और शुभ काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा, और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा और बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
मकर (Capricorn)
आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियाँ आपकी सोच के विपरीत रह सकती हैं। सहकर्मी या कर्मचारी आपकी गलती का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी सूझबूझ के बल पर आप चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा और किसी पड़ोसी या मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला
कुंभ (Aquarius)
आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ के साथ आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए धन को पाने के लिए प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज अपनी प्रबंधन क्षमता का लाभ ले सकते हैं। राजनीतिक संपर्क का आपको फायदा मिलेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। अगर आप घर या दुकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आज परिवार में छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे और आय के साधन भी आज बढ़ेंगे।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
