Aaj Ka Rashifal November 1, 2025: 1 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। सितारे बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर शतभिषा नक्षत्र से शनि की राशि कुंभ राशि में होगा, जबकि आज शनि, गुरु और मंगल त्रिकोण योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष राशि के जातकों को कुछ तनाव और परेशानी देने वाला रहेगा। तो आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। विरोधी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। व्यापारी वर्ग को दोपहर के बाद बड़ा लाभ मिलेगा। भाई के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: पीला
वृषभ (Taurus)
घर-परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 15 | शुभ रंग: सफ़ेद
मिथुन (Gemini)
आज व्यस्तता के कारण मानसिक थकान रह सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने या खरीदारी की योजना बन सकती है। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन छोटे लाभ होते रहेंगे। संतान से खुशी मिलेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
कर्क (Cancer)
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराना कोई अधूरा काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आएंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
सिंह (Leo)
आज का दिन अनुभव और समझदारी से लाभ दिलाएगा। परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी में निवेश करने से बचें। आय के साथ कुछ अतिरिक्त खर्च भी होंगे।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: नारंगी
कन्या (Virgo)
आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। काम में बदलाव का विचार आ सकता है, पर धैर्य रखें। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शुभ समय है। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। फैशन या कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: काला
तुला (Libra)
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। मित्रों की मदद से फायदा होगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: आसमानी नीला
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में सुधार और सफलता के योग हैं। किसी विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक रहेगी। सहकर्मी सहयोग करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा नीला
धनु (Sagittarius)
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान का विवाह तय हो सकता है।
शुभ अंक: 13 | शुभ रंग: गुलाबी
मकर (Capricorn)
कारोबार में लाभ और पारिवारिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में क्रोध से बचें, नहीं तो मतभेद बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: बैंगनी
कुंभ (Aquarius)
आज चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में होने से दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा योग है। भाई-बहनों से संबंध बेहतर रहेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गहरा हरा
मीन (Pisces)
आज भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। शाम का समय परिवार संग बिताना शुभ रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से निर्णय न लें।
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: लाल
