Aaj Ka Rashifal December 10, 2025: आज , बुधवार को पौष मास के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि है और आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा की यह स्थिति तुला और कुंभ जैसी राशियों के लिए आज पूरे दिन सुख और सौभाग्य लेकर आएगी। इन राशियों को आज हर कदम पर न केवल किस्मत का बल्कि स्वजनों और शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा, जिससे करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं, मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों को बहुत सावधानी के साथ अपने काम करने की आवश्यकता होगी।
मेष (Aries)
आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर नियंत्रण रखना होगा। आप परिश्रमी बने रहेंगे, लेकिन परिश्रम का उचित फल नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है, इसलिए यात्रा की योजना अभी टाल दें। संतान की चिंता बनी रहेगी। किसी भी काम को बिना सोचे-समझे न करें। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों को सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
वृषभ (Taurus)
आज आप बहुत आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आत्मविश्वास के चलते हर काम बहुत आसानी से पूरे हो सकेंगे। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे और संतान पर पैसा खर्च हो सकता है। कलाकार तथा खिलाड़ी अपने टैलेंट का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे। हालांकि, संपत्ति संबंधी कोई भी दस्तावेजी काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
नई योजना का आरंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सरकारी काम में लाभ होगा और अधिकारियों से काम का उचित पुरस्कार भी मिल सकता है। भाई-बंधुओं के साथ चला आ रहा कोई विवाद दूर होगा। आपके विचार लगातार बदलते रहेंगे। आर्थिक विषय में सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया निवेश आगे नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है, लेकिन लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
कर्क (Cancer)
नकारात्मक विचारों से आपका मन परेशान रह सकता है, और आप मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना के कारण काम में मन नहीं लगेगा और काम आपको बोझ लग सकता है। कुटुंबजनों के साथ किसी विषय पर वाद-विवाद होने की आशंका है, इस दौरान आपको बेहद सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। गैर कानूनी कामों और बाहर खाने-पीने से दूर रहें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: चांदी
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और हर काम को दृढ़ निश्चय के साथ पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। सरकारी कामों में या सरकार से लाभ मिलेगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस के काम में जल्दबाजी न करें और खान-पान में ध्यान रखें, क्योंकि पेट संबंधी पीड़ा हो सकती है। दोपहर के बाद का समय आनंद से बीतेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी
कन्या (Virgo)
आज आपके इगो के कारण किसी से तकरार होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। विवाद होने के कारण सहकर्मी आपका सहयोग नहीं करेंगे। परिजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक काम में भाग लेने का अवसर आएगा। कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी बरतें। निवेश की किसी बड़ी योजना पर अमल करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है और आपको कई तरह के लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति और आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी और आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन को खुश रखने के लिए मनोरंजनात्मक गतिविधि की ओर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन शुभ फलदायी है। आपके गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी काम बिना अवरोध के पूरे होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। उच्च अधिकारी एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ का योग है। व्यापार के लिए किसी से मीटिंग हो सकती है। मित्रों और संबंधियों से सुखद मुलाकात होगी, और संतान की प्रगति संतोषजनक रहेगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
धनु (Sagittarius)
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव करेंगे। मन में किसी बात की चिंता रह सकती है, जिसके कारण कार्यस्थल पर आपका मन काम में नहीं लगेगा। व्यापार में मुश्किलें आएंगी। गलत कामों से दूरी बनाए रखें और किसी भी योजना को सावधानीपूर्वक करें। विरोधियों के साथ विवाद टालने की कोशिश करें। आज घर पर रहकर शरीर और मन को विश्राम दें। गृहस्थ जीवन सुखमय बना रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला
मकर (Capricorn)
आज अचानक धन खर्च होने के योग हैं, जो स्वास्थ्य कारणों से भी हो सकता है। व्यावहारिक या सामाजिक काम के लिए बाहर जाना हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरशिप के कामों में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। आज आप ज्यादातर समय मौन रहकर केवल अपने काम करते रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है और कुटुंबजनों के साथ व्यवहार में नकारात्मकता नहीं रखें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला
कुंभ (Aquarius)
रोमांस के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने प्रिय के साथ आज आप खूब समय बिताना पसंद करेंगे। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे। कहीं बाहर जाने का अवसर बन सकता है। अच्छा भोजन प्राप्त होगा और नए वस्त्र पहनकर खुशी महसूस होगी। व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा और वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी स्किल से काफी दिनों से अधूरा पड़ा काम पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा। आज स्वभाव से आप रोमांटिक बने रहेंगे, हालांकि स्वभाव और वाणी में थोड़ी उग्रता रह सकती है। महिलाएं परिजनों के साथ सुखपूर्वक दिन व्यतीत करेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा और अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला
