Aaj Ka Rashifal December 09, 2025: मिथुन को करियर में तरक्की, सिंह को सुझावों से लाभ, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal December 09, 2025: आज , मंगलवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष योग लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, और इस स्थिति में चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु के विराजमान होने के कारण अनफा योग का निर्माण हो रहा है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal December 09, 2025: आज , मंगलवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई राशियों के लिए विशेष योग लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, और इस स्थिति में चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु के विराजमान होने के कारण अनफा योग का निर्माण हो रहा है। इसके अतिरिक्त, शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में और बुध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर, आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

मेष (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास माना जा रहा है। उनके कामों में तेजी आएगी और जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी और विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ और रुके कामों के पूर्ण होने की संभावना है, साथ ही संतान की पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठ सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज सरकारी कामों में लाभ होगा। घर–परिवार में बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा और नए स्रोतों से आय बढ़ सकती है। हालांकि अत्यधिक भीड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर चलना होगा और वाहन संबंधी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। परिवारिक रिश्ते सुधरेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी आपको पूरी तरह सहयोग देंगे। शॉपिंग पर भी खर्चा हो सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को नई प्रॉपर्टी लेने का मौका मिल सकता है। नौकरी या करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि किसी अजनबी से मिली सूचना मन को थोड़ा दुखी कर सकती है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातक अपने सुझावों से लोगों को प्रभावित करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से कई काम सफल होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज सफलता और धन वृद्धि का दिन है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में खुशखबरी आएगी, हालांकि किसी पुरानी समस्या के दोबारा उठने से तनाव भी हो सकता है। भाई–बहनों से मदद मिलेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। एक साथ कई काम मिलेंगे जिससे ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन हो सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतनी बहुत महत्वपूर्ण है नहीं तो नुकसान हो सकता है। धन से जुड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और नई योजनाएं बनाने की इच्छा भी जागेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और जीवनसाथी का अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लोग अपने कामों में बदलाव लाने का विचार करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। लेकिन जीवनसाथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, इसलिए बातचीत से स्थिति सुधारनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए आज समस्याओं से राहत मिलने का समय है। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। किसी के कहने में आकर बड़ा निवेश करने से बचें। बिजनेस में धोखाधड़ी का डर बना रहेगा, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: बैंगनी

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले आज मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। मेहनत पर भरोसा रखें, उसका फल अवश्य मिलेगा। पिता या बॉस की ओर से कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उधार दिया पैसा मिलने से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: भूरा

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। विवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, लेकिन इनकम के अनुसार ही खर्च करें। पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा और किसी मित्र की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। किसी सहयोगी से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपके कामों में बाधा डाल सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नारंगी

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale