Aaj Ka Rashifal December 05, 2025: आज पौष मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा है और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगी। खासकर कर्क और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वहीं मेष और तुला राशि वालों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। गुस्से और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। वाणी पर नियंत्रण आज आपका सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।
जानिए आज का पूरा राशिफल—
मेष (Aries)
दिन का आरंभ कुछ इस तरह होगा कि आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा और मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप होगा। परंतु, दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में बदलाव हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद भी हो सकता है, इसलिए बाहर खाने-पीने में संयम रखें। बातचीत करते समय उग्र भाषा का प्रयोग न हो, इसके लिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला
वृषभ (Taurus)
आज आप घर के सदस्यों के साथ आवश्यक चर्चा करेंगे और घर की सुंदरता बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे। आपको माँ का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। कार्यालय में वरिष्ठों के साथ आपके मधुर संबंध बनेंगे। दोपहर के बाद सामाजिक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी और मित्रों से लाभ होगा। संतान से कोई अच्छी खबर मिलेगी और नई मित्रता से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
मिथुन (Gemini)
आज संयमित व्यवहार आपको बहुत सी तकलीफों से बचाएगा। ज्यादा बातचीत के कारण गलतफहमी हो सकती है। शारीरिक पीड़ा के कारण मानसिक अस्वस्थता महसूस होगी, जिस कारण कार्यस्थल पर भी आपका मन विचलित रहेगा। पारिवारिक माहौल में किसी बात का डर लगा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्च में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति के कारण मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज मौन रहकर अपने काम पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी और किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नए ग्राहक मिल सकते हैं। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और चिंता से मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
सिंह (Leo)
आपके व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत अच्छा और श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। अधिकारियों की आप पर कृपा बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर होगा और आप लोगों पर अपना अच्छा प्रभाव जमा पाएंगे। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। पिता से लाभ होगा और सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल होंगे। आज विद्यार्थी भी निर्धारित पढ़ाई का लक्ष्य पूरा कर सकेंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला
कन्या (Virgo)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ यात्रा का आयोजन हो सकता है, हालाँकि किसी भी तरह की यात्रा में आपको जोखिम से बचना चाहिए। मित्रों से लाभ हो सकता है और आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहने वाले परिजनों के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। परिवार में चल रहा पुराना विवाद आज दूर हो सकता है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
तुला (Libra)
आज आपको किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रूप में छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। आध्यात्मिकता की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा और साधना-सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: आसमानी नीला
वृश्चिक (Scorpio)
आप आज के दिन को पूरी तरह से मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। अपने रोजमर्रा के कामों से मुक्त होकर खुद के लिए थोड़ा समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और आप घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। आपको उत्तम भोजन और नए वस्त्र तथा आभूषण प्राप्त होंगे, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार और भागीदारी के काम में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफ़ेद
धनु (Sagittarius)
आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, इससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि और यश प्राप्त होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे और विरोधियों पर विजय मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। मित्रों से सुखद भेंट होगी और प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी
मकर (Capricorn)
आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, इससे तनाव में रहेंगे। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा, जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है और आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ना ही आपके लिए बेहतर होगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव में भावुकता अधिक होने से आपको मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी बात की उलझन हो सकती है। माता से अधिक प्रेम का अनुभव होगा। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदारी पर धन खर्च करेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में गुस्सा रह सकता है, इसलिए सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। समय पर काम पूरा नहीं होने से आपको दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी
मीन (Pisces)
काम में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी काम अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उनकी कद्र भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला
