Aaj Ka Rashifal December 04, 2025: आज मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि है और आज चंद्रमा वृषभ राशि में है। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन कर्क, कन्या और धनु राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इन राशियों को पूरे दिन अपने काम-काज में सफलता मिलेगी और करियर-कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
लेकिन मेष, तुला और वृश्चिक जैसी राशियों को आज पूरे दिन बेहद सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है।
आइए जानते हैं 04 दिसंबर 2025, गुरुवार को सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा।
मेष (Aries)
आज आपको पैसों के मामलों और लेन-देन पर सावधान रहना होगा। किसी भी तरह के झगड़े से बचें, नहीं तो परिवार के सदस्यों के साथ बात बिगड़ सकती है। खाने-पीने में ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज समय पर खाना भी नहीं मिल पाएगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च हो सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफ़ेद
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप काफी स्वस्थ महसूस करेंगे और पूरे समय ताजगी का अनुभव करेंगे। आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर पाएंगे और आर्थिक योजना बना सकेंगे। धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंद से बीतेगा। आज नए कपड़े या गहने खरीद सकते हैं। काम की जगह पर आपको मनपसंद काम मिल सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला
मिथुन (Gemini)
आज पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा। आप दोनों जगहों पर जरूरी बातों में व्यस्त रहेंगे। काम का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद सुधार होगा। दोस्तों के साथ मजेदार मुलाकात होगी और घूमने जाने का योग बनेगा। सामाजिक कामों में आप योगदान देंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नारंगी
कर्क (Cancer)
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों और प्रियजनों के साथ दिन आनंद और मस्ती से भरपूर रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी। बिजनेस में फायदे वाले लेन-देन और सौदे कर सकेंगे। बेटा और पत्नी से भी लाभ होगा। यात्रा का योग है। शादी के इच्छुक लोगों का रिश्ता पक्का होने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, हालांकि दोपहर के बाद आपका मन विचलित हो सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला
सिंह (Leo)
आज आप अपने मजबूत आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। व्यवसाय में अपनी काबिलियत से विशेष लाभ पा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आप उच्च अधिकारियों को अपने काम से प्रभावित कर पाएंगे। पिता से लाभ होगा। संपत्ति और वाहन संबंधी काम बहुत आसानी से पूरे हो सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और मजबूत होगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा
कन्या (Virgo)
आज आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक काम और यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मित्रों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात होने के कारण आनंद होगा। दोस्तों से लाभ होगा। विदेश से जुड़े व्यापार के लिए अच्छे मौके बनेंगे। प्रियजनों के समाचार मिलने से मन खुश होगा। भाई-बहनों से पैसों का फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है, आज आपके काम की तारीफ होगी। प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: काला
तुला (Libra)
आज दिन की शुरुआत आनंद के साथ होगी। दोपहर के बाद मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आज नए काम की शुरुआत न करें तो बेहतर है। काम की जगह पर यदि आप केवल अपने काम पर ध्यान देंगे, तो इसे पूरा कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: आसमानी नीला
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप किसी खास दिमागी काम में व्यस्त रहेंगे। लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। छोटी यात्रा की संभावना है। धन से जुड़े किसी भी काम के लिए आज का समय अच्छा है। दोपहर के बाद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। बाहर खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। काम की जगह पर आपके काम की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, नाम और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवार वालों के साथ खुशी से समय गुजरेगा। विरोधी और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों और नीचे काम करने वाले लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी
मकर (Capricorn)
आज आपको मानसिक डर और उलझन बनी रहेगी। इस कारण आप सही फैसला नहीं ले सकेंगे। जरूरी काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। काम की जगह पर काम का अनावश्यक बोझ रह सकता है। संतान की चिंता हो सकती है। काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य है। पेट से जुड़ी तकलीफ रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नीला
कुंभ (Aquarius)
आज आप बहुत ज्यादा भावुक रहेंगे। किसी बात का डर बना रहेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह से बना सकेंगे। माता से आपको लाभ होगा। महिलाएं नए कपड़े, गहने और सौंदर्य के सामान खरीदने में पैसे खर्च करेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका स्वभाव अधिक कठोर हो सकता है। सबके सामने आपका मान-सम्मान कम न हो, इसके लिए आपको सावधान रहना होगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
मीन (Pisces)
आज का दिन काम में सफलता पाने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। आपके विचारों में स्थिरता रहेगी। काम की जगह पर अधूरे काम अच्छी तरह पूरे कर सकेंगे। कलाकार अपनी कुशलता अच्छी तरह दिखा सकेंगे और लोग उनकी कला की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ के संबंध और मजबूत बनेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। विरोधियों पर जीत हासिल कर सकेंगे।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल
