Aaj Ka Rashifal December 03, 2025: मेष-मिथुन की चमकेगी किस्मत, लेकिन इन राशियों को रहेगा खतरा! जानें आज कैसा बीतेगा दिन

Aaj Ka Rashifal December 03, 2025: मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। नए लोगों से मुलाकात और नए मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal December 03, 2025: आज मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और चंद्रमा आज मेष राशि में है। ज्योतिष के हिसाब से आज का दिन मेष और मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, उन्हें हर कदम पर अच्छी किस्मत का साथ मिलेगा और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन सिंह और कन्या राशि के लोगों को आज अपनी सेहत और रिश्तों का खास ध्यान रखना होगा।

आइए जानते हैं कि 03 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह से ही ऊर्जा बनी रहेगी। घर में रिश्तेदार या दोस्त आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। यात्रा और खरीदारी का योग है। कुल मिलाकर दिन आराम और खुशी से भरा रहेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ (Taurus)

आज मूड ठीक नहीं रहेगा। गुस्सा और निराशा बढ़ सकती है। पैसे को लेकर चिंता बनी रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। किसी से विवाद न करें और काम समय पर करने की कोशिश करें। आज धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला

मिथुन (Gemini)

आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आय बढ़ने से मन खुश होगा। जीवनसाथी आपका सहारा बनेंगे। आज किसी को अपनी निजी बातें न बताएं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा

कर्क (Cancer)

आज बेवजह की बहस और तर्क-वितर्क से दूर रहें। सरकारी कामों में फायदा मिल सकता है। यात्रा में कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। किसी की बातें सुनकर फैसला न लें। आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

सिंह (Leo)

आज पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कोई यात्रा का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफ़ेद

कन्या (Virgo)

आज दान-पुण्य या दूसरों की मदद करने का मन बनेगा। पुराने मामलों से सबक लेकर आगे बढ़ें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें और भोजन पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स का तनाव कम होगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा

तुला (Libra)

आज आपकी सोच और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी काम के देर होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। लेकिन नए कामों से फायदा मिलने के संकेत हैं। मीठी वाणी आपको सम्मान दिलाएगी।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक (Scorpio)

आज धैर्य और समझदारी की जरूरत है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सोच समझकर खर्च करें। घर में नया मेहमान आ सकता है। जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल

धनु (Sagittarius)

आज दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस या बिजनेस में कुछ लोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। कामों की सही योजना बनानी होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नारंगी

मकर (Capricorn)

आज सोच-समझकर फैसले लें। ऊर्जा बनी रहेगी और सभी काम आसानी से होंगे। नया वाहन या जमीन लेने का योग है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी बहस में न पड़ें और पैसे को लेकर चुप रहना बेहतर होगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल

कुंभ (Aquarius)

आज भाई-बहनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। घूमने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में किसी अनजान व्यक्ति से सलाह न लें। पुराना दोस्त मिलने आ सकता है। स्टूडेंट्स को विदेश से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। नए लोगों से मुलाकात और नए मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। पिता की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नीला

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale