Aaj Ka Rashifal, 7 January 2026: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। सूर्य और चंद्रमा के संयोग से बना वरिष्ठ योग कई राशियों के लिए शुभ और लाभकारी संकेत दे रहा है। सूर्य अपनी राशि सिंह में विराजमान हैं और चंद्रमा उनसे विषम भाव में स्थित होकर नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत कर रहे हैं। इस योग के प्रभाव से करियर में तरक्की, रुके हुए कामों में गति और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर कोई अहम सलाह दी जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। जिम्मेदारियों का सामना आप पूरे आत्मविश्वास से करेंगे। मेहनत का फल मिलने की संभावना है। नया घर खरीदने या उससे जुड़ा लोन लेने की योजना बन सकती है, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। बेवजह के विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन समय प्रबंधन पर आधारित रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे और आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। व्यापार में गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि इससे आपकी छवि जुड़ी है। किसी को भी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें और विरोधियों की बातों में न आएं।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी भी तरह के लेन-देन में पूरी लिखापढ़ी जरूरी है। कानूनी मामलों में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। सरकारी योजनाओं से जुड़े निवेश भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। घर के अधूरे काम निपटाने का मौका मिलेगा, लेकिन बेवजह की भागदौड़ से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामों में बदलाव करने से बचें। परिवार में चल रही समस्याओं को बातचीत से सुलझाने की जरूरत है। कोई निजी बात सामने आने से मन परेशान हो सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा, लेकिन आप उन्हें धीरे-धीरे पूरा करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
तुला (Libra)
तुला राशि वालों को आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कोई काम अटक सकता है या भुगतान में देरी हो सकती है। बिजनेस की डील सोच-समझकर करें। संतान की संगति और करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनों भरा हो सकता है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें। मन की कोई इच्छा पूरी होने के योग हैं। नया वाहन खरीदने का भी विचार आ सकता है। काम से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन हालात आपके पक्ष में रहेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
मकर (Capricorn)
मकर राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। राजनीति या विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और करियर में भी अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। काम को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन एक साथ कई जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और पुरानी गलतियों से सीख लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 3
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज काम को लेकर तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप उसे खुद पर हावी नहीं होने देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों का साथ बना रहेगा। पुराने लेन-देन से राहत मिल सकती है, हालांकि किसी कानूनी मामले में सावधानी जरूरी है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 1
