Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, प्यार और स्वास्थ्य का हाल

आज सिंह राशि के लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलना चाहिए, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal November 19, 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए विभिन्न अनुभवों, अवसरों और चुनौतियों से भरा हुआ रहने वाला है। जहां कुछ राशि जातकों को करियर में तरक्की व महत्वपूर्ण उपलब्धियों की प्राप्ति होगी, वहीं कुछ लोगों को पारिवारिक या व्यक्तिगत स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि आज भावनात्मक संतुलन, सही निर्णय लेने की क्षमता और धैर्य सबसे बड़ा हथियार साबित होंगे। कई लोगों के लिए यह समय नई योजनाओं की शुरुआत करने, अपने प्रयासों को सही दिशा देने और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का है। वहीं कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि परिस्थिति कैसी भी हो, समझदारी और संयम के साथ आगे बढ़ना हमेशा लाभदायक रहता है। आइए जानते हैं, सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल—

आइए पढ़ते हैं 19 नवंबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल:

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप किसी पर डिपेंड ना रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, अन्यथा बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कुछ काम करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें विघ्न आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ सकती है। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधी मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए कोई लोन आदि भी लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी काम की गति भी बेहतर रहेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। हालांकि, आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर उलझने से बचना होगा, नहीं तो लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको अपने बिजनेस से जुड़े धन संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलना चाहिए, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खिलाफ कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आपको किसी तरह के सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और आपके कामों की सराहना होगी, लेकिन परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा होगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नीला

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे और आप किसी नए काम में भी हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखना होगा। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होगा, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नारंगी

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और माता-पिता से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग:  हरा

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी से कोई ज़रूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपको आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकुलता बढ़ेगी, लेकिन आप धैर्य और संयम से काम लेंगे, तो आप अपने सभी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद

मीन (Pisces)

आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके बॉस से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी पर्सनालिटी में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गुलाबी

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale