Aaj Ka Rashifal, 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026 की ग्रह-स्थितियाँ व्यक्ति को बाहरी शोर से हटाकर आत्ममंथन और ठोस निर्णयों की ओर प्रेरित कर रही हैं। चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर भावनाओं को गहराई देता है और जीवन के छिपे पहलुओं को समझने में सहायता करता है। वहीं, कुंभ राशि में स्थित शनि अनुशासन, धैर्य और दीर्घकालिक सोच की याद दिला रहे हैं। यह दिन विशेष रूप से उनके लिए अनुकूल है जो अपने डर पर काबू पाकर भविष्य की स्पष्ट दिशा तय करना चाहते हैं। आज प्राथमिकताओं को पहचानना ही सबसे बड़ा पुरुषार्थ रहेगा।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आपकी मेहनत और लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और पदोन्नति को लेकर चर्चा संभव है। हालांकि संपत्ति से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर तक ही सीमित रखना बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के शौक पर थोड़ा संयम रखना आपके हित में होगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 5
वृषभ (Taurus)
आज वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर निवेश करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। किसी मनोकामना के पूर्ण होने से आत्मसंतोष की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य फल देने वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा पूरा करना जरूरी होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, ऐसे में पुराने गिले-शिकवे उछालने से बचें। यात्रा या घूमने-फिरने की संभावना बन सकती है। आसपास के लोगों के साथ निजी या महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने से बचना हितकर रहेगा। किसी कानूनी मामले के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से कहासुनी हो सकती है। पिता की कोई बात मन को खटक सकती है, लेकिन आप उसे व्यक्त नहीं करेंगे। जल्दबाजी या भावुकता में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ डालने से बचें और लेनदेन में विशेष सतर्कता रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। हालांकि पहले लिया गया कोई निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से राहत मिलेगी। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना चाहिए। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिससे नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पहले दिया गया उधार धन वापस मिलने की संभावना भी है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़ी किसी अहम डील पर निर्णय लिया जा सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत में कोई कमी नहीं करनी चाहिए। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। नई जिम्मेदारियों को स्वयं निभाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 7
तुला (Libra)
नौकरीपेशा तुला राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है। मनपसंद काम मिलने से संतोष रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ परिजनों के साथ समय बिताने से कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है। वाहन में खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैगनी | शुभ अंक: 1
वृश्चिक (Scorpio)
आज वृश्चिक राशि वालों के चारों ओर का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा। चेहरे पर अलग ही तेज नजर आएगा। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़े किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बातचीत में समझदारी बरतना जरूरी होगा। शेयर बाजार में बिना विशेषज्ञ सलाह के निवेश से बचें। व्यवसाय में आ रही समस्याओं पर किसी से चर्चा करने से समाधान मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन संभव है। घर के लिए नई चीजों की खरीदारी हो सकती है, लेकिन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुराने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। कोई सरकारी मामला लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। किसी परिजन की बात मन को दुखी कर सकती है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के चलते भाइयों से चर्चा जरूरी होगी। किसी से मांगकर वाहन चलाने से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। सकारात्मक सोच का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा और नई नौकरी का अवसर भी मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। घर में अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता से सलाह लेकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा और किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 8
