Aaj Ka Rashifal, 10 January 2026: शनिदेव के दिन बन रहे शुभ योग, कई राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ

Aaj Ka Rashifal, 10 January 2026: शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है, इसलिए आज का समय कर्म, संयम, धैर्य और अनुशासन का संदेश देता है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज कई राशियों के लिए करियर, व्यवसाय, धन, शिक्षा, परिवार और स्वास्थ्य में लाभ और सुधार के योग दिखाई देते हैं।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 10 January 2026: आज माघ मास का सातवां दिन है। शनिवार के इस दिन कालाष्टमी और मासिक जन्माष्टमी का विशेष संयोग बन रहा है। सूर्य देव धनु राशि में स्थित हैं और चंद्रमा आज कन्या से तुला राशि में गोचर करेंगे।

शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है, इसलिए आज का समय कर्म, संयम, धैर्य और अनुशासन का संदेश देता है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज कई राशियों के लिए करियर, व्यवसाय, धन, शिक्षा, परिवार और स्वास्थ्य में लाभ और सुधार के योग दिखाई देते हैं। भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार राशियों का प्रभाव कुछ इस प्रकार रहेगा।

मेष (Aries)

मेष राशि आज आपका दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन यह व्यस्तता आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ऑफिस में काम के बोझ के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन नए वाहन की खरीदारी की आपकी पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2

वृषभ (Taurus)

वृष राशि आज का दिन कारोबार को विस्तार देने के लिए उत्तम है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और अधिकारियों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी और छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप निर्माण कार्य से जुड़े हैं, तो आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। घर में किसी खुशखबरी के आने से खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि आपको अपने पिता के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:  पीला | शुभ अंक: 1

कर्क (Cancer)

कर्क राशि आज आपको रोजगार के कई शानदार अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके प्रोजेक्ट्स को सफल बनाएगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपके मन में नए रचनात्मक विचार आएंगे जो भविष्य के लिए लाभकारी होंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

सिंह (Leo)

सिंह राशि आज आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा, सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार भविष्य में बड़े लाभ दिला सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए जरूरी है ताकि धीरे-धीरे आर्थिक मजबूती बनी रहे। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है और आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 7

कन्या (Virgo)

कन्या राशि रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति के मामलों में कजिन या भाई-बहनों से मिली सलाह आपके काम आएगी। साहित्य और लेखन में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन सम्मानजनक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4

तुला (Libra)

तुला राशि कारोबार में आज आपको दोगुना मुनाफा मिलने की संभावना है, जिससे आप परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। बड़ों के आशीर्वाद से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आय के नए स्रोत मिलने से आप भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि बिजनेस में आपके द्वारा किए गए बदलावों का सकारात्मक असर जल्द ही देखने को मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी यादें ताजा कर देगी और मन का बोझ हल्का होगा। लेखकों और कला प्रेमियों के लिए आज का दिन प्रेरणादायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

धनु (Sagittarius)

धनु राशि आज आपको व्यापार में लाभ तो होगा, लेकिन साथ ही खर्चों की भी अधिकता रह सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन यानी ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पदस्थ नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

मकर राशि आज आपकी बनाई हुई योजनाओं को सही दिशा मिलेगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी जिससे छात्र राहत महसूस करेंगे। किसी मांगलिक उत्सव या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

कुम्भ राशि व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ कड़े और अहम फैसले ले सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में किसी वित्तीय सलाहकार की मदद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में स्कूल या संस्थान का पूरा सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच के साथ काम शुरू करें, सफलता निश्चित है।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 2

मीन (Pisces)

मीन राशि आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। जूनियर आपसे सलाह लेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुरानी की गई मदद आज आपके काम आएगी। अध्यात्म और पूजा-पाठ में मन लगने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale