झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया।

Union Home Minister Amit Shah Condoles the Death of Shibu Soren
Union Home Minister Amit Shah Condoles the Death of Shibu Soren

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को X (पूर्व ट्विटर) पर शोक संदेश साझा करते हुए शिबू सोरेन के जनजातीय समाज के लिए योगदान को याद किया।

उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति शांति।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale