सूरत: सूरत में एक बार फिर मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय मॉडल अंजलि वरमोरा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, अंजलि ने अपने घर के पंखे से चुनरी बांधकर फंदा लगाया। आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंजलि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी अपने दुख का इज़हार कर रही थी। उनकी हालिया पोस्ट्स से यह संकेत मिला है कि कोई उन्हें छोड़ कर चला गया था और वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही थी।
फिलहाल अंजलि के खुदकुशी के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
अठवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अंजलि के सोशल मीडिया अकाउंट, दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

