ट्रंप के दावे पर शिवसेना का सवाल: क्या अमेरिका ने भारत को धमकाया? पीएम मोदी दें स्पष्टीकरण

ट्रंप के इस बयान पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Shiv Sena Demands Clarity From PM Modi: Did US Threaten India Over Kashmir?
Shiv Sena Demands Clarity From PM Modi: Did US Threaten India Over Kashmir?

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ ही समय पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत को धमकी दी थी कि यदि युद्ध नहीं रोका गया तो व्यापार संबंध तोड़ दिए जाएंगे।

ट्रंप के इस बयान पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अमेरिका भारत को धमका सकता है और क्या भारत को पाकिस्तान समझा गया है? दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले पर देश के सामने आकर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। उन्होंने पूछा कि ट्रंप बार-बार भारत के मामलों में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं।

दुबे ने कहा, “हमको कोई धमका सकता है? हमको क्या पाकिस्तान समझा है अमेरिका ने?” उन्होंने ट्रंप के दावों को ‘अमेरिका का हम पर प्रयोग’ बताया। शिवसेना प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि ट्रंप भारत के आंतरिक मामलों में क्यों दखल दे रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale