प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्नेह और भारत-रूस की स्थायी मित्रता के लिए आभार व्यक्त किया।
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय एजेंडे के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने की उत्सुकता जताई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने आपसी संवाद और सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
