किंगदाओ, चीन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री को मधुबनी पेंटिंग भेंट की।
मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री से शांति में सहयोग करने के साथ ही मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर खुशी व्यक्त की।
आपको बता दें कि SCO की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने साझा बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इसमें हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। SCO बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाम लिए बिना पाकिस्तान को सचेत करते हुए कहा कि अपनी हरकतों से बाज आ जाए, नहीं तो भारत भी हर हमले का माकूल जवाब देने के लिए तैयार बैठा है।
चीनी रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर शांति रहेगी तो दोनों देश अपनी आर्थिक उन्नति पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। दोनों मंत्रियों ने मौजूदा कम्युनिकेशन के माध्यम से विघटन, डी-एस्केलेशन, सीमा प्रबंधन और अंतिम डी-लिमिटेशन से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ सहयोग करने की भी अपील की।
Held talks with Admiral Don Jun, the Defence Minister of China, on the sidelines of SCO Defence Minitsers’ Meeting in Qingdao. We had a constructive and forward looking exchange of views on issues pertaining to bilateral relations.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 27, 2025
Expressed my happiness on restarting of the… pic.twitter.com/dHj1OuHKzE
