गहलोत की भजनलाल को चुनौती: बोले – यमुना का पानी नीम का थाना लाओ, मैं खुद माला पहनाने आऊंगा

गहलोत ने तंजिया लहजे में कहा,

“मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी आप ले आओगे नीम का थाना में भी, उस दिन मैं आपको आ के खुद माला पहनाऊंगा।

Gehlot Throws Down Gauntlet to Bhajanlal Over Yamuna Water Project
Gehlot Throws Down Gauntlet to Bhajanlal Over Yamuna Water Project

नीम का थाना (राजस्थान): राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यमुना नदी का पानी नीम का थाना तक लाने की खुली चुनौती दी है। गहलोत ने कहा कि अगर भजनलाल शर्मा यह कर दिखाते हैं, तो वे स्वयं मुख्यमंत्री निवास जाकर उन्हें माला पहनाएंगे।

नीम का थाना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने तंजिया लहजे में कहा,

“मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी आप ले आओगे नीम का थाना में भी, उस दिन मैं आपको आ के खुद माला पहनाऊंगा, आप लगे रहो, लगे रहो मुन्नाभाई की तरह लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह मैं कह रहा हूं कि भजनलाल जी आप भजन करते हो अच्छी बात है ,आपको मंदिर जाना अच्छा लगता है हमें भी अच्छा लगता है पर आप भजन करने के साथ में संकल्प कर लो कि मैं पानी लेके आऊंगा यमुना का। तब जाके मैं मानूंगा ,पानी लाओगे , मैं आऊंगा मुख्यमंत्री निवास पर आपको माला पहनाऊंगा।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale