राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी ने 22 मई को राजा के साथ एक होटल में पहुंचने के दौरान अपना सूटकेस वहीं छोड़ दिया था, क्योंकि होटल में कमरे फुल थे। उसी सूटकेस में उसका मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी पहले से रखी हुई थी।
पुलिस को बाद में यही सूटकेस एक अन्य होटल से बरामद हुआ, जिसमें मंगलसूत्र रखा मिला। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोनम ने अपना मंगलसूत्र हत्या से पहले ही क्यों छोड़ दिया था?
यह वही तारीख थी जब राजा की हत्या हुई और बाद में उसकी लाश एक खाई से बरामद की गई। सोनम के इस कदम से अब शक और भी गहराता जा रहा है।
पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुष्टि की है कि राजा और सोनम की अंतिम लोकेशन वही थी जहां से राजा की लाश मिली। इससे पहले सोनम पर जो संदेह था, अब वह लगभग पुख्ता होता जा रहा है।
