नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए लालू यादव के जीवन संघर्षों और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया।
राहुल गांधी ने लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा – यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।
आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।
आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2025
हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा – यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।
आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन…
