भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2025 को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह पारंपरिक संबोधन हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिया जाता है।
राष्ट्रपति का संबोधन शाम 7 बजे (1900 बजे) से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित होगा। इसके तुरंत बाद दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी संस्करण तथा उसके बाद अंग्रेजी संस्करण का प्रसारण किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसे विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी भी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे (2130 बजे) संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा।
