राष्ट्रपति मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। विद्या, ज्ञान और समृद्धि के दाता भगवान गणेश का यह पर्व हमें विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ रहने की शिक्षा देता है।

President Murmu Extends Greetings to the Nation on the Eve of Ganesh Chaturthi
President Murmu Extends Greetings to the Nation on the Eve of Ganesh Chaturthi

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं देश व विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। विद्या, ज्ञान और समृद्धि के दाता भगवान गणेश का यह पर्व हमें विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ रहने की शिक्षा देता है। यह पर्व सामाजिक 
समरसता को भी बढ़ावा देता है।

आइए इस दिन हम सब एकजुट होकर एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें”।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale