प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। यह उनकी बीते 20 दिनों में राज्य की दूसरी यात्रा होगी। इस दौरान वे बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, वे पटना-सासाराम फोर लेन सड़क परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। वे एनटीपीसी के नबीनगर थर्मल पावर प्लांट में क्षमता विस्तार कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। वाराणसी-रांची एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी उनके द्वारा रखी जाएगी, जिसे पूर्वी भारत के बुनियादी ढांचे को नई गति देने वाली परियोजना माना जा रहा है।
राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
