प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को बिहार और ओडिशा के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

ओडिशा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री “ओडिशा विजन 2036” नामक विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेंगे, जो राज्य के भविष्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा।

PM Modi to Visit Bihar and Odisha on June 20, Inaugurate Multiple Projects
PM Modi to Visit Bihar and Odisha on June 20, Inaugurate Multiple Projects

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले बिहार के सिवान पहुंचेंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

बिहार के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा रवाना होंगे, जहां वे राज्य में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे रोड शो करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

ओडिशा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री “ओडिशा विजन 2036” नामक विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेंगे, जो राज्य के भविष्य के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale