बिहार विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी का मेगा चुनावी अभियान, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक 9 बार करेंगे दौरा

चुनाव में एनडीए ने 225 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री की जनसभाएं बेहद अहम मानी जा रही हैं।

PM Modi to Hold Mega Bihar Election Campaign
PM Modi to Hold Mega Bihar Election Campaign

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब खुद चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच 9 बार बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य के हर मंडल में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की योजना है कि मोदी हर मंडल में जाकर जनता से सीधा संवाद करें और एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाएं।

चुनाव में एनडीए ने 225 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में प्रधानमंत्री की जनसभाएं बेहद अहम मानी जा रही हैं। पीएम के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है और सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक पर गहन रणनीति बनाई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale