नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाला अग्रणी योद्धा बताया और कहा कि उनका साहस देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
मंगल पांडे को 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में रहते हुए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था, जो बाद में सिपाही विद्रोह के रूप में देशव्यापी आंदोलन में तब्दील हो गया। उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव बना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।
महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे। उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2025
