प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) ने भारत की शिक्षा प्रणाली में समग्रता, समावेशिता और भविष्य-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर उसे नई दिशा दी है।
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शिक्षा मंत्रालय के एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) हैंडल ने कहा,
“केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp ने यह बताया कि कैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को और अधिक समग्र, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाते हुए इसमें व्यापक बदलाव किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीति लागू होने के पांच वर्षों बाद आज इसका प्रत्यक्ष प्रभाव कक्षा के स्तर पर देखा जा सकता है।”
Union Minister Shri @dpradhanbjp explains how the National Education Policy 2020 has transformed Indian education by making it more holistic, inclusive and future-ready. He adds that five years later, its impact is clearly visible in the classrooms. https://t.co/v3q7jWCRXV
— PMO India (@PMOIndia) July 30, 2025
