पीलीभीत: IAS पति ने पत्नी को बनाया अफसर, कल्पना रावत ने UPSC में हासिल की 76वीं रैंक

Pilibhit: IAS Husband Helps Wife Become Officer, Kalpana Rawat Secures 76th Rank in UPSC
Pilibhit: IAS Husband Helps Wife Become Officer, Kalpana Rawat Secures 76th Rank in UPSC

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खुशी का माहौल है, क्योंकि यहां की बहू कल्पना रावत ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 76वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि में उनके पति और 2021 बैच के आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दिसंबर 2024 में परिणय सूत्र में बंधे सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी कल्पना को यूपीएससी की तैयारी के दौरान नोट्स बनाने में मदद की, उन्हें कोचिंग दी और लगातार प्रेरित करते रहे। कल्पना ने तीसरे प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है और अब वह भी आईएएस अफसर बनेंगी।

सूर्य प्रताप सिंह वर्तमान में बिहार के रोहतास जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। कल्पना का ससुराल पीलीभीत में है, जहां उनके ससुर बाबूराम गंगवार ने इस खुशी में पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी। उन्होंने गर्व से कहा कि अब उनके घर में दो-दो अफसर हैं। कल्पना का मायका हरियाणा के सोनीपत जिले के जाजल गांव में है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale