पहलगाम आतंकी हमले पर BCCI का फैसला, आज के मैच में काली पट्टी और मौन

BCCI
BCCI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज के मैच को लेकर अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे, जो इस कायराना हमले के प्रति विरोध दर्ज कराएगा।

इसके अतिरिक्त, मैच शुरू होने से पहले मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा जाएगा। BCCI ने यह भी फैसला किया है कि इस दुख की घड़ी में आज के मैच में कोई भी चीयरलीडर्स नहीं होंगी और न ही किसी प्रकार की आतिशबाजी की जाएगी। यह फैसला पीड़ितों के प्रति एकजुटता और शोक व्यक्त करने के लिए लिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale