कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा ढेर: 26 हमलों का ज़िम्मेदार, पत्नी राजे भी एनकाउंटर में मारी गई

Madvi Hidma Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को एक बड़े एनकाउंटर में मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है।

Notorious Naxal Commander Madvi Hidma Killed: Responsible for 26 Attacks; Wife Raje Also Neutralized in Encounter
Notorious Naxal Commander Madvi Hidma Killed: Responsible for 26 Attacks; Wife Raje Also Neutralized in Encounter

Madvi Hidma Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को एक बड़े एनकाउंटर में मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। 43 वर्षीय हिडमा, जो मूल रूप से पुलवामा, सुकमा (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था, 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का मुख्य ज़िम्मेदार था।

यह बड़ा एनकाउंटर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास, सुबह 6 से 7 बजे के बीच, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त गोलीबारी के दौरान हुआ। इस मुठभेड़ में कुल 6 नक्सली मारे गए, जिनमें साउथ बस्तर बटालियन (CCM मेंबर) माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे, लकमल, कमलू, मल्ला, और हिडमा का गार्ड देवे शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के पास से दो AK47, एक रिवॉल्वर और एक पिस्टल बरामद की है। पिछले कुछ हफ़्तों से, आंध्र प्रदेश स्टेट इंटेलिजेंस ब्रांच (AP SIB) और खुफिया इनपुट ने खास तौर पर आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास नक्सलियों के मूवमेंट का संकेत दिया था, और इसी खुफिया जानकारी पर यह ऑपरेशन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षाबलों को यह बड़ी कामयाबी मिली। क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।

कौन था हिडमा?

माडवी हिडमा, जिसका असली नाम संतोष था, पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, जिसे नक्सलियों की सबसे घातक हमलावर यूनिट माना जाता था। वह सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था और बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी भी था। उसके सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

हिडमा के मुख्य हमले

हिडमा कई बड़े और घातक हमलों में शामिल था, जिनमें 2010 का दंतेवाड़ा हमला जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए, 2013 का झीरम घाटी नरसंहार जिसमें शीर्ष कांग्रेसी नेताओं सहित 27 लोग मारे गए, और 2021 का सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ जिसमें 22 सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को 30 नवंबर 2025 तक हिडमा को मार गिराए जाने की डेडलाइन दी थी, जिसके बाद आज यह बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ है। नक्सली हिडमा के मारे जाने के बाद गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale