भोपाल में जेहादी मानसिकता वाले ‘लव, रेप और स्कैंडल’ कांड की गूंज के बीच राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है।
आयोग की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की जिम्मेदारी तय हो सकती है।
कल आयोग की टीम ने घटना से जुड़े कॉलेज का दौरा किया और वहां छात्र-छात्राओं से खुलकर बातचीत की। टीम ने कॉलेज प्रबंधन से छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी ली।
इसके साथ ही टीम ने क्लब-90 में जाकर भी मामले की गंभीरता से जांच की।
बीते दो दिनों में आयोग की टीम ने SIT से भी विस्तार से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
अब आयोग की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं, जिसके आधार पर प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
