मुज़फ़्फ़रपुर में गरजे योगी: “2005 से पहले बिहार में था ‘जंगलराज’, एनडीए ही दे सकता है विकास और सुरक्षा”

Bihar Assembly Elections 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से राजद के शासनकाल को ‘अराजकता का युग’ बताया। उन्होंने कहा, “उस दौर में शाम 6 बजे के बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा होता था। अपराधी खुलेआम घूमते थे और अधिकारियों में डर था।

Muzaffarpur Rally: Yogi Adityanath Blasts Pre-2005 'Jungle Raj' in Bihar, Touts NDA as Only Path to Development
Muzaffarpur Rally: Yogi Adityanath Blasts Pre-2005 'Jungle Raj' in Bihar, Touts NDA as Only Path to Development

Bihar Assembly Elections 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने क्लब मैदान में आयोजित जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में जोरदार भाषण दिया। मंच से योगी आदित्यनाथ ने अपने तेजस्वी अंदाज में बिहार के पुराने दौर की याद दिलाई और राजद-कांग्रेस शासनकाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ही बिहार को विकास, विरासत, समृद्धि और सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

योगी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान संकट में थी। जाति के नाम पर समाज को बांटने का गंदा खेल खेला गया। उन्होंने कहा, “राजद शासनकाल में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए। त्योहारों के पहले दंगों की आड़ में पर्व का माहौल बिगाड़ा जाता था। 1992 से 2005 तक 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए — व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, कोई सुरक्षित नहीं था।”

राजद शासन पर बरसे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से राजद के शासनकाल को ‘अराजकता का युग’ बताया। उन्होंने कहा, “उस दौर में शाम 6 बजे के बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा होता था। अपराधी खुलेआम घूमते थे और अधिकारियों में डर था। बिहार में कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी आना नहीं चाहता था। तब सवाल उठता था कि मुख्यमंत्री के पिकदान को कौन अधिकारी धोएगा?”

योगी ने गोलू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से गोरखपुर दूर नहीं है। उन्होंने कहा, “जब हम वो दौर देखते हैं तो खून खौल उठता है। सोचते थे कि अगर एनडीए की सरकार आएगी तो अपराधियों का अंत होगा — और आज वही हो रहा है।”

एनडीए सरकार की उपलब्धियों का बखान

योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज का बिहार विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “आज बिहार में सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। यह वही बिहार है जो अब फिर से अपने गौरवशाली अतीत की ओर लौट रहा है।”

उन्होंने कहा कि बिहार ने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, महावीर जैन को जन्म दिया, और यही भूमि मिथिला और भोजपुरी संस्कृति को जोड़ती है। योगी ने पद्मश्री शारदा सिन्हा का उल्लेख करते हुए कहा कि छठ गीतों के माध्यम से उन्होंने बिहार की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है।

“एनडीए दे रहा है स्थिरता और सम्मान”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार में शांति और विकास का माहौल है। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार ने वो बिहार लौटाया है, जहां डर नहीं, अवसर की बात होती है। अब अपहरण नहीं, अब उद्योगों की चर्चा होती है। यह नया बिहार है, जो मौर्यकाल की गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा है।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी रंजन कुमार को जीताकर इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाएं। योगी बोले, “राजद-कांग्रेस ने बिहार को पीछे धकेला था, एनडीए ने उसे सम्मान दिलाया है। अब निर्णय जनता को लेना है कि वे अंधकार चुनेंगे या विकास का उजाला।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale