मोकामा: स्कूल के खाने में निकला सांप, शिक्षकों ने जबरन खिलाया, बच्चों की हालत गंभीर

बीमार बच्चों ने बताया कि स्कूल में बने भोजन में एक सांप गिर गया था। आरोप है कि शिक्षकों ने सांप को निकालकर बच्चों को जबरन वही भोजन कराया।

Mokama: Snake Found in School Meal, Teachers Allegedly Forced Children to Eat, Students Critical
Mokama: Snake Found in School Meal, Teachers Allegedly Forced Children to Eat, Students Critical

मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आज भोजन करने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बीमार बच्चों ने बताया कि स्कूल में बने भोजन में एक सांप गिर गया था। आरोप है कि शिक्षकों ने सांप को निकालकर बच्चों को जबरन वही भोजन कराया। कुछ बच्चों के इनकार करने पर उन्हें डरा-धमकाकर खाना खिलाया गया। बच्चों के अनुसार, लगभग चार सौ छात्रों ने यह भोजन खाया था और अभी भी कई बच्चे बेहोश होकर गिर रहे हैं।

घटना के बाद स्कूल के सभी शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर फरार हो गए। फिलहाल मेकरा गांव में हाहाकार की स्थिति है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale