टोंक, राजस्थान: टोंक जिले में बनास नदी पर बने फ्रेजर ब्रिज के पास आज (मंगलवार) एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें जयपुर से आए 11 दोस्तों में से 8 युवाओं की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब ये युवक नदी किनारे खाना बना रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य के बाद, 8 युवकों के शवों को सआदत अस्पताल लाया गया और मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, इस हादसे में सकुशल बचे तीन अन्य युवकों का इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा है।
मृतक सभी युवा जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं। अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को जयपुर भेजा जाएगा। फिलहाल, पुलिस घटना के संबंध में जांच में जुटी हुई है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
टोंक बनास नदी में 11 युवक डूबे 8 की मौत पिकनिक मनाने आए थे सभी युवक जयपुर के बताए जा रहे हैं बहुत दुखद घटना pic.twitter.com/XjuR5pIMsT
— हुल्लड़ 💞 (@Partihara_) June 10, 2025
