केदारनाथ धाम के कपाट बंद, बाबा केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए रवाना

केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व प्रातः 4 से 6 बजे तक बाबा केदार के स्वयंभू लिंग की समाधि पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के कपाट 6 बजे बंद किए गए। डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा करने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

Kedarnath and Yamunotri Temples Close Gates; Lord Kedarnath’s Palanquin Heads to Winter Seat Ukhimath
Kedarnath and Yamunotri Temples Close Gates; Lord Kedarnath’s Palanquin Heads to Winter Seat Ukhimath

Kedarnath Kapat Closed: दिवाली के बाद, भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। रुद्रप्रयाग जिले में मंदिर को फूलों और सजावट से भव्य रूप में सजाया गया। कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। डोली का पहला रात्रि प्रवास रामपुर में होगा, जबकि कल यह गुप्तकाशी और 25 अक्टूबर को ऊखीमठ पहुंचेगी।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद

आज ही उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे। शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:30 बजे कपाट बंद किए जाएंगे। इसके पहले शनिदेव महाराज की डोली, सुबह 8:30 बजे खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की भोग मूर्ति अगले छह महीनों तक शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुनोत्री मंदिर में विराजमान रहेगी। मंदिर समिति ने करीब 11 कुंतल फूलों से यमुनोत्री धाम को सजाया।

केदारनाथ में धार्मिक अनुष्ठान

केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व प्रातः 4 से 6 बजे तक बाबा केदार के स्वयंभू लिंग की समाधि पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के कपाट 6 बजे बंद किए गए। डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा करने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने बताया कि डोली प्रस्थान से पहले बाबा केदार का भस्म से स्नान कराया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने छह महीनों तक भगवान की सेवा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी

केदारनाथ के कपाट बंद होने और डोली रवाना होने के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale