Venkateswara Temple Stampede: एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी फैल गई। हादसे में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मंदिर परिसर में भगदड़ का दृश्य बेहद भयावह था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई श्रद्धालु मंदिर के फर्श पर बेसुध पड़े हैं। कुछ लोग उन्हें सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने की कोशिश कर रहे हैं। चारों ओर भगदड़ के बाद पूजा का सामान बिखरा पड़ा है, लोग चिल्ला रहे हैं और दूसरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
A tragic stampede at Kasibugga Venkateswara Temple in Srikakulam district claimed nine lives and left dozens injured on Ekadashi. Despite prior knowledge of the massive turnout, the TDP-led coalition government and officials failed to arrange proper crowd control, security, or… pic.twitter.com/2u4Um7FPIT
— YSR Congress Party (@YSRCParty) November 1, 2025
एक अन्य वीडियो में एक महिला श्रद्धालु को जमीन पर पड़ा देखा गया, जबकि एक बच्चा भी बेसुध अवस्था में दिखाई दिया। वहां मौजूद लोग उसे होश में लाने की हरसंभव कोशिश करते दिखे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़ ने मुझे व्यथित कर दिया है। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి…
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025
सीएम ने प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज और मौके पर आवश्यक मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। फिलहाल प्रशासन मौके पर राहत कार्य में जुटा है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
At least nine devotees were killed and several others injured in a stampede at the Sri Venkateswara Swamy Temple in #Kasibugga town of #AndhraPradesh’s #Srikakulam district on Saturday.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) November 1, 2025
Rescue operations are underway and the death toll is expected to rise further. pic.twitter.com/VvPng8SVNG
