भारत का कृषि उत्पादन बढ़ा, वैश्विक जरूरतें भी करेगा पूरा: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी घोषणा की कि सरकार इस बार खरीफ की फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाएगी।

India's Farm Output Rises, Ready to Meet Global Demand: Shivraj Singh Chouhan
India's Farm Output Rises, Ready to Meet Global Demand: Shivraj Singh Chouhan

नई दिल्ली: दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में कृषि उत्पादन बढ़ रहा है और देश के अन्न भंडार भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपनी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि दुनिया के कई देशों की मदद भी करेगा।

उन्होंने कहा, “हमारा उत्पादन बढ़ रहा है और इसलिए अन्न के भंडार भी भरे हुए हैं। हम यहां रुकना नहीं चाहते हैं। हम अपने देश की जरूरत भी पूरी करेंगे और दुनिया के कई देशों की भी मदद करेंगे।”

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी घोषणा की कि सरकार इस बार खरीफ की फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale