भारतीय नौसेना के जहाजों ने मोजाम्बिक का दौरा किया, दोनों देशों के बीच समुद्री साझेदारी को मजबूती

सामुदायिक स्तर पर भी संपर्क को अहमियत दी गई—1,000 से अधिक छात्रों ने जहाजों का भ्रमण किया, चिकित्सा शिविरों में 100 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ, और योग व फुटसल जैसे कार्यक्रमों से दोनों नौसेनाओं के बीच विश्वास और मित्रता और गहरी हुई।

Indian Navy Ships Visit Mozambique to Strengthen Maritime Partnership
Indian Navy Ships Visit Mozambique to Strengthen Maritime Partnership

मापुटो, मोजाम्बिक: भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) ने 16–19 सितंबर 2025 तक मापुटो, मोज़ाम्बिक में चार दिवसीय बंदरगाह दौरे को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस तैनाती में आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी शामिल रहे।

दौरे के दौरान भारतीय और मोज़ाम्बिक नौसेना ने संयुक्त गोताखोरी, अग्निशमन, वीबीएसएस ऑपरेशन और मशीनरी नियंत्रण अभ्यास जैसे प्रशिक्षण अभियानों में हिस्सा लिया। भारतीय प्रशिक्षुओं ने मोज़ाम्बिक के सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों का दौरा किया, जबकि मोज़ाम्बिक नौसैनिकों ने 1टीएस जहाजों के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी अभियान में भाग लिया।

इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मोज़ाम्बिक नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को गहराने का संदेश दिया।

सामुदायिक स्तर पर भी संपर्क को अहमियत दी गई—1,000 से अधिक छात्रों ने जहाजों का भ्रमण किया, चिकित्सा शिविरों में 100 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ, और योग व फुटसल जैसे कार्यक्रमों से दोनों नौसेनाओं के बीच विश्वास और मित्रता और गहरी हुई।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale