देश में 1 मार्च 2027 से जनगणना, पहाड़ी राज्यों में अक्टूबर 2026 से होगी प्रक्रिया शुरू

पूरे देश में जनगणना को 1 मार्च 2027 तक पूरी तरह से कंप्लीट कर पब्लिश कर दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि देश में जनसंख्या और जातीय जनगणना के आंकड़े 1 मार्च 2027 तक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए जाएंगे।

India to Begin Census from March 1, 2027; Process in Hilly States to Start from October 2026
India to Begin Census from March 1, 2027; Process in Hilly States to Start from October 2026

नई दिल्ली: भारत में बहुप्रतीक्षित जनसंख्या और जातीय जनगणना की प्रक्रिया 16 जून 2025 से आधिकारिक तौर पर प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन जनगणना का नोटिफिकेशन राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा।

जनगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक विस्तृत समय-सीमा निर्धारित की गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य बर्फीले प्रदेशों में जनगणना का कार्य 1 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

पूरे देश में जनगणना को 1 मार्च 2027 तक पूरी तरह से कंप्लीट कर पब्लिश कर दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि देश में जनसंख्या और जातीय जनगणना के आंकड़े 1 मार्च 2027 तक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए जाएंगे।

कुल मिलाकर, जनगणना और जातीय जनगणना की यह पूरी प्रक्रिया लगभग 21 महीने में संपन्न कर ली जाएगी, जो 16 जून 2025 से शुरू होकर 1 मार्च 2027 तक पूरी होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale