पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। सभी सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया है।

Heart-Wrenching Incident in Panchkula: Seven Family Members Die by Collective Suicide, Blame Debt
Heart-Wrenching Incident in Panchkula: Seven Family Members Die by Collective Suicide, Blame Debt

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-27 में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से छह लोगों की मौत सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल में हुई, वहीं एक की मौत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में हुई है।

मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और पंचकूला में किराये के मकान में रह रहा था। दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, जिसमें उन्हें मोटा घाटा हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि खाने के भी लाले पड़े हुए थे। इसी परिस्थिति से परेशान होकर परिवार ने यह भयावह कदम उठाया।

मरने वालों में प्रवीन मित्तल के पिता देशराज मित्तल के अलावा उनकी मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। मृतकों में प्रवीण मित्तल की उम्र 42 वर्ष बताई गई है।

सूत्रों के अनुसार, देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। सभी सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया है। पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale