हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे में राज्य छोड़ने का आदेश

जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची है, जिनपर इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं। इनमें से कई लोग वर्षों से हरियाणा में रह रहे हैं।

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे में हरियाणा छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की थी। आज शाम 6 बजे यह मोहलत पूरी हो जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया था कि जो पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा तक नहीं जाएंगे, उन्हें पुलिस जबरन बाहर निकालेगी।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची है, जिनपर इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं। इनमें से कई लोग वर्षों से हरियाणा में रह रहे हैं। बता दें, हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए थे। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी।

आज शाम 6 बजे के बाद हरियाणा पुलिस राज्य भर में छापेमारी शुरू कर देगी और जो पाकिस्तानी नागरिक अभी तक नहीं गए हैं, उन्हें पकड़कर निकाला जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale