लालू परिवार में खुशियों की दस्तक: तेजस्वी यादव बने दूसरी बार पिता, राजश्री ने बेटे को दिया जन्म

तेजस्वी के पिता बनने पर उनकी बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी फेसबुक पर फोटो साझा करते हुए बधाई दी।

Happiness in Lalu Yadav’s Family: Tejashwi Welcomes Second Child, a Baby Boy
Happiness in Lalu Yadav’s Family: Tejashwi Welcomes Second Child, a Baby Boy

पटना: लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार बेटे के जन्म से ठीक एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंच गया था।

तेजस्वी यादव ने खुद अपने नन्हे बेटे की तस्वीर साझा करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “सुप्रभात इंतजार की घड़ी हुई खत्म घर में छोटे बेटे के आने से बहुत खुश हूँ… जय हनुमान..”

तेजस्वी के पिता बनने पर उनकी बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी फेसबुक पर फोटो साझा करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा, “तेजस्वी यादव और राजश्री एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं और लालू परिवार में छोटा मेहमान आया है जिसको लेकर बहुत-बहुत बधाई।” बुआ रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की और लिखा, “जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार।”

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की पहली बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को हुआ था, जिसका नाम लालू प्रसाद ने कात्यायनी रखा था। राजश्री और तेजस्वी की शादी 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली में हुई थी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale