गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित, NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

Anmol Bishnoi Arrives: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा चुका है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया है।

Gangster Lawrence Bishnoi's Brother Anmol Bishnoi Extradited from US to India, Arrested by NIA at Delhi Airport
Gangster Lawrence Bishnoi's Brother Anmol Bishnoi Extradited from US to India, Arrested by NIA at Delhi Airport

Anmol Bishnoi Arrives: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा चुका है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया।

उसके खिलाफ भारत में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना शामिल है। केंद्रीय एजेंसियां अब यह तय करेंगी कि अनमोल को सबसे पहले किस जांच एजेंसी के हवाले किया जाए, ताकि उससे तमाम मामलों में एक-एक करके पूछताछ की जा सके।

सलमान खान के घर पर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग में भी अनमोल बिश्नोई का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था। मुंबई पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव केंद्र को भेजे थे और उनका कहना है कि यह पूरी कार्रवाई कई एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत हुई। मुंबई पुलिस ने साफ किया है कि जैसे ही औपचारिक प्रक्रिया पूरी होगी, वे अनमोल की हिरासत की मांग करेंगी, ताकि उससे उन मामलों में पूछताछ की जा सके, जिनमें वह अब भी वांटेड है। एनआईए ने उसके ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम एक प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था, जिसके बाद से वह लगातार भारत से बाहर बैठकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

इसी बीच एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने यह भी बताया कि उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें लिखा था कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से “निकाल” दिया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 की रात उस समय हुई थी, जब वे अपने बेटे के बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर पहुंचे थे। बाइक पर आए दो शूटरों ने करीब से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और एनआईए को जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले जिनके तार सीधे अनमोल तक पहुंचते हैं। माना जाता है कि वह विदेश में बैठकर लॉरेंस के पूरे नेटवर्क को संचालित करता रहा और कई वारदातों की प्लानिंग और फंडिंग में उसकी सीधी भूमिका रही।

भारत वापसी के बाद अनमोल से पूछताछ बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां यह समझना चाहती हैं कि वह विदेश में रहकर किस तरह से ऑपरेट कर रहा था और भारत में संचालित अपराध नेटवर्क को कैसे निर्देश दे रहा था। उसके पकड़े जाने को जांच एजेंसियों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों में यही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी था। उसके बयान आगे की जांच की दिशा तय कर सकते हैं और कई पुराने मामलों में भी नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale