फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण 6 जुलाई को, 6000 स्थानों पर एक साथ चलेंगी साइकिलें

आरडब्ल्यूए के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन स्थिरता को बढ़ावा देने और पूरे भारत में स्थानीय समुदायों से जुड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Fit India Sunday on Cycle's 30th Edition on July 6th: Cycles to Roll Simultaneously in 6000 Locations
Fit India Sunday on Cycle's 30th Edition on July 6th: Cycles to Roll Simultaneously in 6000 Locations

नई दिल्ली: ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान का 30वां संस्करण 6 जुलाई, 2025 को देशभर के 6000 स्थानों पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (आरडब्ल्यूए) के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रदूषण व मोटापे से मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाएंगे।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान हर हफ्ते 50,000 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन बन चुका है।

दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से होगी। साइकिल सवार इसके बाद इंडिया गेट सी हेक्सागन का चक्कर लगाएंगे और कर्तव्य पथ पर विजय चौक तक जाएंगे, फिर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम लौट आएंगे।

डॉ. मंडाविया ने सभी नागरिकों और समुदायों से इस पहल का हिस्सा बनने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने तथा अपने क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए साइकिल चलाने और योग जैसी फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का आग्रह किया।

आरडब्ल्यूए के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन स्थिरता को बढ़ावा देने और पूरे भारत में स्थानीय समुदायों से जुड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, भारत में 5-6 लाख आरडब्ल्यूए हैं, जिनकी भूमिका स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। आरडब्ल्यूए अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रतिदिन साइकिल चलाने, योग और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के अलावा साई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई), साई प्रशिक्षण केंद्रों (एसटीसीएस), खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों (केआईएससीईएस) और खेलो इंडिया केंद्रों (केआईएससीएस) में विभिन्न आयु समूहों में एक साथ आयोजित किया गया है।

इससे पहले, इस साइकिलिंग प्रतियोगिता में भारतीय सेना के जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), वस्तु एवं सेवा कर परिषद, भारतीय शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन (पीईएफआई), और प्रमुख खेल सितारे जैसे लवलीना बोरगोहेन, प्रियंका गोस्वामी, रानी रामपाल, रोडाली बरुआ, संग्राम सिंह, शैंकी सिंह, नीतू घंघास, स्वीटी बूरा, पेरिस पैरालिंपिक पदक विजेता नितेश कुमार, मनीषा रामदास, रुबीना फ्रांसिस और सिमरन शर्मा (पैरा विश्व चैंपियन) के अलावा अमित सियाल, राहुल बोस, मधुरिमा तुली, मिया मेलजर और गुल पनाग जैसी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale