खंडवा: बुधवार रात मध्यप्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 57 मिनट पर लोगों ने अचानक कंपन महसूस किया, जिसका असर लगभग 30 सेकंड तक रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है।
खंडवा में घरों से बाहर निकले लोग खंडवा जिले में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। खंडवा कृषि कॉलेज में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ ही सेकंड के लिए भूकंप के झटके रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।
केंद्र अमरावती में, एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, भूकंप का केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 66 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में था। यह केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित रहा।
इन क्षेत्रों में भी महसूस हुए झटके खंडवा के पंधाना क्षेत्र के ग्राम कोहदड़, बोरगांव, रुस्तमपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
