नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी भारत की क्रिएटिव कैपिटल बनने की राह पर है। उन्होंने बताया कि अगले 80 दिनों में दिल्ली में 30 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने दीवाली के विशेष कार्यक्रम का भी जिक्र किया और बताया कि कर्तव्य पथ को दो लाख दीयों से सजाया जाएगा, जिससे दिल्ली की गलियां और चौराहे रोशनी और उत्सव की छटा में नहाएंगे।
मुख्यमंत्री ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की जानकारी दी, जिससे आयोजकों को अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए कई विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा, 20 से अधिक चौराहों की सजावट की जिम्मेदारी PWD को सौंपी गई है।
सीएम ने बताया कि राजधानी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों—जैसे ट्रैविस स्कॉट, जाकिर खान, अरमान मलिक, पैपोन और अन्य—के कार्यक्रम होंगे। यह पहल दिल्ली सरकार, FEMA और PHDCCI के संयुक्त सहयोग से की जा रही है।
दिल्ली अब तेज़ी से इवेंट-फ्रेंडली सिटी और भारत की क्रिएटिव कैपिटल के रूप में उभर रही है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 16, 2025
आने वाले 80 दिनों में राजधानी 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेज़बानी करेगी, जिनमें दुनिया भर के कलाकार, प्रतिष्ठित हस्तियाँ और लाखों दर्शक शामिल होंगे।
हमारी… pic.twitter.com/jisQoK5V1r
उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट इकॉनमी एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र है और दिल्ली सरकार ने प्रमुख स्टेडियमों का टैरिफ रेट कम किया है और सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा।
सिंगल विंडो सिस्टम के तहत आयोजन प्रक्रिया सरल होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मॉडल का सफल उपयोग पहले कांवड़ यात्रा, रामलीला और छठ पर्व में हुआ है।
परंपरा भी, पर्यावरण भी…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 16, 2025
विरासत भी, विकास भी…
हमारी सरकार “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के मूलमंत्र पर चलते हुए दिल्ली को ऐसी राजधानी बना रही है, जहां हर राज्य की संस्कृति, हर त्योहार और हर परंपरा को सम्मान और स्थान मिलता है।
दिल्ली विविधता में एकता की भावना से सजी है और अब आने वाले… pic.twitter.com/E30xe6rmqn
दीवाली पर इंडिया गेट और प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के वनवास से लौटने की कथा प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा, छठ महापर्व इस बार निर्मल यमुना में मनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ जल में पूजा कर सकेंगे।
इस पहल से दिल्ली में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राजधानी भारत की क्रिएटिव कैपिटल के रूप में उभरती रहेगी।
दिल्ली अब क्रिएटिव कैपिटल ऑफ इंडिया बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 16, 2025
अगले 80 दिनों में दिल्ली 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेज़बानी करेगी जिनमें देश-विदेश के कलाकार, प्रतिष्ठित हस्तियां और लाखों दर्शक शामिल होंगे। pic.twitter.com/Vnx0JppLHt
