गुजरात: दाहोद के देवगढ़ बारिया और धानपुर इलाकों में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में गुजरात सरकार के मंत्री बचु खाबड़ के बेटे बलवंत खाबड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस घोटाले में संलिप्त तत्कालीन डीडीओ दर्शन पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है।
कुछ दिनों पहले डीआरडीए निदेशक द्वारा पुलिस में 35 एजेंसियों के खिलाफ 71 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि इस घोटाले में मंत्री बचु खाबड़ के दोनों पुत्रों—किरण खाबड़ और बलवंत खाबड़—की गहरी संलिप्ता रही है।
पुलिस ने बलवंत खाबड़ और दर्शन पटेल को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश मिला है और आगे भी जांच जारी रहने की संभावना है।
