नई दिल्ली: 31 मई को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करेंगी। इसी दिन 33 नए आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने कुल 1139 आरोग्य मंदिर खोलने की बड़ी योजना बनाई है। योजना के पहले चरण में 33 आरोग्य मंदिर शुरू करने की तैयारी है।
हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 5 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जहां इलाज के साथ-साथ टीकाकरण, रक्तचाप, मधुमेह, बीमारियों की जांच और गर्भवती महिलाओं की देखभाल की भी सुविधा दी जाएगी।
33 नए आयुष्मान केंद्रों में से सबसे अधिक छह दक्षिण-पश्चिमी जिले और पांच उत्तरी जिले में स्थापित किए जाएंगे।
ये आरोग्य मंदिर सचिवालय सहित लोक निर्माण विभाग (PWD) की इमारतों में 20, नगर निगम (MCD) के भवनों में 11 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनडीएमसी (NDMC) के दो भवनों में खोले जाएंगे।
